फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला 2020 : कोरोना काल में उत्तराखंड के कुमाऊं की पहली डिजिटल रामलीला 15 से नैनीताल में

Mon, 05 Oct 2020 01:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सूखाताल, मल्लीताल, तल्लीताल और स्टाफ हाउस की कमेटियों के कलाकार लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
रामलीला - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के मद्देनजर नैनीताल में इस बार डिजिटल रामलीला की तैयारी है। शहर की अलग-अलग रामलीला कमेटियों के कलाकार इसमें किरदार निभाएंगे।

विज्ञापन


नाट्य संस्था प्रयोगांक की ओर से यह अनूठी पहल की जा रही है। डिजिटल रामलीला में श्रीराम सेवक सभा मल्लीताल, सूखाताल, तल्लीताल और स्टाफ हाउस स्थित रामलीला कमेटी के कलाकार हिस्सा लेंगे। यह संयुक्त प्रयास बरसों से चली आ रही परंपरा को टूटने से बचाने के लिए किया जा रहा है। डिजिटल रामलीला का बीड़ा प्रयोगांक संस्था के निर्देशक संतोख बिष्ट ने उठाया। वह ही नैनीताल के सभी कलाकारों को एक मंच पर लेकर आए।

संस्था के अध्यक्ष मदन मेहरा ने बताया कि लोगों को घर बैठे ताल और एचडीएस चैनल, फेसबुक पेज और यूट्यूब के माध्यम से रामलीला देखने को मिलेगी। रामलीला का मंचन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसमें राम का किरदार निभाने वाले सूखाताल और लक्ष्मण तल्लीताल के होंगे। रामसेवक सभा मल्लीताल से जुड़ी कलाकार सीता का किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है डिजिटल रामलीला की टीम 

डिजिटल रामलीला की टीम में रंगकर्मी मिथिलेश पांडे, मदन मेहरा, मुकेश धस्माना, कौशल साह जगाती, सहयोगी निर्देशक चारु तिवारी, सहायक निर्देशक पवन कुमार, वैभव जोशी, सोनी जंतवाल, संगीत निर्देशक नरेश चम्याल, नवीन बेगाना, संगीत सहायक रवि व संजय, कैमरा निर्देशक दीपक पुल्स, सहयोगी कैमरा निर्देशक अदिति खुराना, सहायक कैमरा निर्देशक अमित विद्यार्थी, तकनीकी टीम में आकाश नेगी, अजय पवार, सौरभ कुमार और विनय राणा, स्टिल फोटोग्राफी में अमित साह, वेशभूषा मदन मेहरा, सहायक सोनी जंतवाल व मोहम्मद जावेद हुसैन, मेकअप में सईब अहमद, अनवर रजा, जावेद हुसैन, सोनी जंतवाल, गंगोत्री, उमेश कांडपाल (सोनी), नीरज डालाकोटी, सागर सोनकर, शक्ति, लता, श्रुति, अनुष्का, राहुल, कुणाल, मोहित जोशी, डॉ. मोहित सनवाल, रोहित वर्मा, मोहित साह, वीरेंद्र साह, अमर, लक्की बिष्ट, बॉबी, श्रीराम सेवक सभा के मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, राजेंद्र बजेठा और मोहम्मद खुर्शीद हुसैन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें