फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस दिन लॉच होगी बाबा रामदेव की मैगी

Thu, 24 Sep 2015 01:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी के निर्माता भले ही कानूनी विवादों में उलझे हुए हों, लेकिन बाबा रामदेव की मैगी बाजार में आने को तैयार है।
विज्ञापन


कई परीक्षणों के बाद स्वाद और पैकिंग को अंतिम रूप दिया जा चुका है। आठ अक्तूबर को बाबा की मैगी देशभर में एक साथ लांच हो रही है। मैगी को ‘पतंजलि नूडल्स’ नाम दिया गया है।

जैसे ही बाजार पर छाई बहुचर्चित मैगी के सैंपल फेल हुए, बाबा रामदेव ने पतंजलि योग पीठ में उच्च पदस्थ अधिकारियों की बैठक कर अपनी मैगी बाजार में उतारने का फैसला किया। आरंभ में इस मैगी को बाबा मैगी नाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विचार-विमर्श के बाद इसका नाम ‘पतंजलि नूडल्स’ नाम दिया गया। आठ अक्तूबर से देशभर में फैले पतंजलि के स्टालों एवं खुले बाजार में बाबा की मैगी मिलेगी।

पतंजलि नूडल्स लाने से पूर्व अति सघन परीक्षण किए गए। कई प्रयोगों के बाद अब नूडल्स तैयार है। हम देश के बच्चों और युवाओं को आदर्श नूडल्स उपलब्ध करवा रहे हैं।
- आचार्य बालकृष्ण, महामंत्री, पतंजलि योगपीठ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें