फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामदेव कांग्रेस को कर रहे हैं बदनाम'

Wed, 23 Oct 2013 08:09 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
योगगुरु बाबा रामदेव अपने ही गढ़ हरिद्वार में कांग्रेसियों के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेसियों ने रामदेव बाबा को झूठा बताते हुए बेवजह कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के खिलाफ आए दिन तीखे बोल बाबा रामदेव को मुश्किलों में डाल सकते हैं। हाल ही में रामदेव की पतंजलि से बंधक युवक को पुलिस द्वारा छुड़वाने के बाद कांग्रेस पर वार करते हुए बाबा ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया था।

पढें, रामदेव के भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

सेक्स रैकेट में फंसवायेगी कांग्रेस
रामदेव ने अपने भाई रामभरत पर दर्ज हुए मुकदमें के पीछे भी कांग्रेस का हाथ होने की बात कही थी, साथ ही कहा कि कांग्रेस उन्हें ड्रग्स या सेक्स रैकेट में फंसवा सकती है।
विज्ञापन


इसी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी फुरकान अली ने कहा कि रामदेव बेवजह कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं।

पढें, कांग्रेस ड्रग और सैक्स रैकेट में फंसाना चाहतीः रामदेव

भाजपा कर रही रामदेव का बचाव
उन्होंने कहा कि रामदेव को अपनी हर गलती के पीछे कांग्रेस नजर आ रही है और भाजपा रामदेव के बुरे कार्यों को पूरा सहयोग कर रही है।
 
साथ ही कहा कि रामदेव के भाई के खिलाफ की गई कार्रवाई पूरी तरह कानूनी एवं प्रशासनिक है। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह मनवाल, हाजी असगर अली, अरविंद शर्मा, शमीम अहमद, जेपी बड़ोनी, अनुज, रामसागर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें