रामबाड़ा एक बार फिर से जीवंत हो उठेगा। केदारनाथ यात्रा के इस मुख्य पड़ाव में भोर से लेकर देर रात तक की रौनक के बीच बाबा केदार के जयकारों की गूंज सुनाई देगी, लेकिन यह मूल स्थान के बजाय त्रियुगीनारायण गांव में नजर आएगा।
यहां हिंदी फिल्म केदारनाथ का पहला दृश्य शूट किया जाना है, जिसमें रामबाड़ा को दर्शाया जाएगा, इसलिए फिल्म यूनिट ने गांव में छोटी-छोटी दुकानें व ढाबे के सेट तैयार कर उसे रामबाड़ा का रूप दिया है।
शिव-पार्वती की विवाह स्थली के लिए प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण गांव के एक हिस्से को रामबाड़ा की शक्ल में उतारा जा रहा है। यहां बरसाती (प्लास्टिक चादर) से ढकी दुकानें व रहने के लिए झोपड़ी बनाई गई हैं। रामबाड़ा से केदारनाथ जाने के लिए पैदल मार्ग पर लगी रेलिंग भी यहां नजर आएगी।