फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramlala: उत्तराखंड में भव्य होंगे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए निर्देश

Wed, 03 Jan 2024 02:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह वाले दिन हर मंदिर परिसर में सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। उत्तराखंड में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश के नेताओं को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अयोध्या-राममंदिर का मॉडल।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा उत्तराखंड में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिव्य और भव्य ढंग से मनाएगी। नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समारोह की श्रृंखला के लिए बनाए गए प्रदेश के संयोजकों की बैठक में निर्देश दिए।

बैठक से लौटे पार्टी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी जो इस कार्यक्रम की समिति के प्रदेश संयोजक हैं, ने कहा कि अब पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ तय कार्यक्रमों में जुट जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक घर-घर अक्षत पहुंचाने का अभियान पूरा होगा। इसके बाद प्रदेश के मंदिरों को सजाने-संवारने का काम होगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश के सभी मंदिरों की सूची बनाई गई है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...राममंदिर: 15 दिन बाद जेल से छूटा तो ऐसा था हाल, मां ने भी नहीं पहचाना, महेंद्र भट्ट ने की आंदोलन की यादें साझा

सूत्रों के मुताबिक, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह वाले दिन हर मंदिर परिसर में सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। सभी राम भक्तों से अपने-अपने घरों के मंदिरों में दीपक जलाने, घरों में प्रकाश करने जैसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नई दिल्ली की बैठक में कार्यक्रम के सह संयोजक सीता राम भट्ट, डॉ. जयपाल सिंह और यूएस नगर के राजेश कुमार ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें