फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर दान चोरी: सुधांशु महाराज ने अयोध्या मंदिर प्रबंधन पर उठाए सवाल, कहा- एक जुटता और निष्पक्षता जरूरी

Wed, 17 Jun 2026 10:41 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रसिद्ध कथावाचक सुधांशु महाराज ने दान में हुई चोरी मामले को प्रबंधन की विफलता बताया। वहीं जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार करने को कहा है।
विज्ञापन
राम मंदिर दान चोरी प्रकरण पर सुधांशु महाराज का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के राम मंदिर के दान में हुई चोरी से आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले आहत हैं। धर्मनगरी के संत महंतों ने इस प्रकरण को साजिश करार दिया है और स्पष्ट खुलासे पर जोर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को धर्मनगरी पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक सुधांशु महाराज ने इसे प्रबंधन की विफलता बताया। वहीं जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार करने को कहा है।
विज्ञापन


जगद्गुरु ने कहा कि अभी अनावश्यक प्रलाप की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने मंदिर में दान की राशि के चोरी प्रकरण को सामने लाने के लिए एसआईटी का गठन किया है। इसमें जो भी परिणाम सामने आएगा कार्यवाही उसी अनुसार होगी।

Haridwar: पारदेश्वर महादेव शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा; 5200 किलो है वजन, तैयार करने में लगे दस साल

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी को जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। सत्य और असत्य को सामने लाने की जिम्मेदारी सरकार पर है, जिस पर न केवल जनता का बल्कि सभी सनातन धर्मावलंबियों को पूर्ण विश्वास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें