फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे के नाम आ रहे फोन...साइबर ठगों ने बिछाया है ये नया जाल

Mon, 15 Jan 2024 01:37 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने के लिए फोन आए तो सावधान हो जाएं। साइबर ठगों ने ये नया जाल बिछाया है। कंप्यूटरीकृत फोन कॉल कर लोगों को फंसा रहे हैं।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर भी साइबर ठगों ने ठगी का जाल बिछाया है। साइबर ठग लोगों को चंदे के नाम पर फोन कर रहे हैं। इस दौरान उनसे तमाम तरह की जानकारियां मांगकर उनके खातों में भी सेंध लगाई जा रही है। हालांकि, अभी तक एसटीएफ या साइबर थाने में कोई शिकायत नहीं आई है। लेकिन, एसटीएफ ने इस मामले में लोगों को सतर्क रहने अपील की है।

विज्ञापन


मालूम हो कि राममंदिर निर्माण के लिए जन्मभूमि ट्रस्ट को इतनी धनराशि मिली है कि अब तक उसका कुछ हिस्सा ही खर्च हो पाया है। बता दें कि देश में हर बड़े आयोजन या क्रियाकलापों से संबंधित मौकों को साइबर ठग भुनाने से पीछे नहीं रहते हैं। इनमें चाहे चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवा हो या फिर कुछ और। अब साइबर ठगों ने मंदिर निर्माण में चंदे की मांग कर रहे हैं।

लोगों को इस तरह के फोन आ रहे हैं जिनमें मंदिर निर्माण के लिए तमाम संगठनों का हवाला देते हुए चंदा मांगा जा रहा है। इनमें कुछेक लोगों ने रकम जमा कराई लेकिन इसकी शिकायत अभी फिलहाल पुलिस से नहीं की गई है। बंजारावाला निवासी अरुण कुमार के पास शनिवार को एक फोन आया जो कंप्यूटरीकृत फोन कॉल थी। इसमें उनसे चंदे के लिए 100, 200 और इससे अधिक के लिए तमाम नंबर दबाने के लिए कहा जा रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कॉल से सावधान होने की जरूरत

अरुण कुमार जागरूक थे तो उन्होंने इस कॉल को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन, आशंका इस बात की पूरी है कि अनजाने में लोग इन ठगों के जाल में भी फंस सकते हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की फोन कॉल से सावधान होने की जरूरत है। इसके लिए जल्द ही सोशल मीडिया पर भी एक एडवाइजरी जारी की जाएगी। लोग क्यूआर कोड देने से बचें। इसके साथ ही कंप्यूटरीकृत फोन आने पर भी और भी ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ऐसी कॉल के लिए ठग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा भी ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नदियों में प्रवाहित की गई स्थाई निवास प्रमाणपत्र की प्रतियां, बोले लोग-फिर बड़े आंदोलन की जरूरत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें