देहरादून। भाजपा से इस्तीफा दे चुके पूर्व दर्जाधारी राम कुमार वालिया ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। इस दौरान रावत ने उन्हें कांग्रेस में आने का ऑफर दिया।
हाल ही में वालिया ने भाजपा में उपेक्षा करने पर सदस्यता से इस्तीफा दिया था। शनिवार को उन्होंने डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर जाकर हरीश रावत से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राजनीतिक विषय पर चर्चा हुई। रावत ने वालिया से कहा आपकी पुरानी पार्टी कांग्रेस बांहें फैला कर स्वागत को तैयार है। हाल ही में वालिया ने भाजपा में उपेक्षा करने पर सदस्यता से इस्तीफा दिया था। शनिवार को उन्होंने डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर जाकर हरीश रावत से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राजनीतिक विषय पर चर्चा हुई। रावत ने वालिया से कहा आपकी पुरानी पार्टी कांग्रेस बांहें फैला कर स्वागत को तैयार है। ब्यूरो