फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: हरिद्वार में जेल की सलाखों के पीछे बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का बंधन, भावुक हुआ माहौल

Fri, 28 Aug 2026 05:40 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

लंबे समय बाद आमने-सामने हुए भाई-बहनों की आंखें कई बार नम हो गईं। मुलाकात के दौरान जेल परिसर का माहौल भावुक नजर आया।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर जेल में मनाई राखी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर्व पर जेल की सलाखों के पीछे भी भाई-बहन के प्रेम का रंग देखने को मिला। शुक्रवार को जिला कारागार में बंद भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

विज्ञापन


लंबे समय बाद आमने-सामने हुए भाई-बहनों की आंखें कई बार नम हो गईं। मुलाकात के दौरान जेल परिसर का माहौल भावुक नजर आया। रक्षाबंधन को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से बंदियों की बहनों के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई थी।

रक्षाबंधन 2026: आज पांच शुभ योगों का बनेगा विशेष संयोग; इस समय रहेगा राहुकाल, ये है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन


आम दिनों की अपेक्षा बहनों को मुलाकात के लिए अतिरिक्त समय दिया गया, जिससे वे अपने भाइयों के साथ कुछ पल सुकून से बिता सकें। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल पहुंचीं। मुलाकात के दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को हर परिस्थिति में साथ देने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को विशेष रूप से मुलाकात का समय दिया गया। जेल प्रशासन की ओर से मुलाकात के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि किसी को परेशानी न हो। पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मुलाकात की प्रक्रिया को भी व्यवस्थित रखा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें