फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: आज ही नहीं कल 31 अगस्त 12 बजे तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं, आदेश जारी

Wed, 30 Aug 2023 10:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिनांक 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की बहनें रक्षाबंधन वाले दिन 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सीएम धामी ने सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


Rishikesh: नीलकंठ में PM मोदी की बहन ने की पूजा-अर्चना, CM योगी की बहन से भी मिलीं; दोनों के बीच हुईं ये बातें

बता दें कि राज्य सरकार कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती आई है। इस बार भी यात्रा के दौरान महिलाओं व बहनों से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी देते हुए कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिनांक 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है। हमारी बहनें उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से होकर जाने वाली उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें