फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2020 : बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा ‘प्यार’, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन

Mon, 03 Aug 2020 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सोमवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और भाई की तरक्की की कामना की। भाईयों ने भी बहन को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किए। 

विज्ञापन


सुबह 9.28 बजे के बाद लोगों ने रक्षाबंधन पर्व मनाना शुरू किया। बहनों ने राखी की थाली में रेशम वस्त्र, केसर, सरसों, चावल, चंदन, कलावा व राखी रखकर भगवान शिव की पूजा की।

इसके बाद राखी को भाईयों की कलाई पर बांधा और मिठाई खिलाई। भाईयों ने सामर्थ्य के अनुसार बहनों को उपहार और पैसे भेंट किए। शाम तक लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दुकानों में रही रौनक

रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बाजार में खासी रौनक नजर आई। कई बहनें सुबह से शाम तक भाईयों के घर पहुंचती रहीं। इस दौरान उन्होंने मिठाई और राखी खरीदीं। जबकि, कई लोग अपनी बहनों के घर भी रवाना हुए। उन्होंने भी बहन के लिए उपहार खरीदे। 

सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार

कोरोना संकटकाल के चलते कई बहनें अपने भाई के पास नहीं जा सकीं। उन्होंने राखी डाक के जरिए भाई को भिजवाई। भाई ने राखी बांधकर सोशल मीडिया पर फोटो साझा किया और बहन के प्रति प्यार बयां किया।


सीएम ने दी रक्षाबंधन व संस्कृत दिवस की बधाई

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस पर्व का ऐतिहासिक महत्व है। रक्षा बंधन का पर्व महिलाओं के सम्मान से जुड़ा पर्व भी है। उन्होंने सभी से कोरोना के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियां बरतते हुए रक्षा बंधन त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें