प्रवर डाक अधीक्षक अनसूया प्रसाद चमोला को सैनिकों के लिए राखी व पत्र सौंपते हुए समीक्षा अधिकारी
- फोटो : AMAR UJALA
समीक्षा अधिकारियों ने सैनिकों के लिए भेजी राखी माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। सचिवालय के समीक्षा अधिकारियों की ओर से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में देश की सरहदों पर तैनात भारतीय सैनिकों को प्रेम स्वरूप राखियां भेजी गई। नवनियुक्त समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारियों ने प्रवर डाक अधीक्षक अनसूया प्रसाद चमोला को राखियां सौंपी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अनुज शेखर ने कहा कि भारतीय सेना चीन और पाकिस्तान से मिलने वाली दोहरी चुनौतियों का डटकर सामना कर रही हैं। भारतीय सेना ने चीन को मुहतोड़ जवाब देकर अपने पराक्रम का परिचय भी दिया। कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर लोग अपने घरों में खुशियां मनाते हैं, लेकिन हमारे सैनिक सरहदों की रक्षा में अपनी खुशियों का बलिदान कर देते हैं। उन्हें रक्षाबंधन पर राखी के साथ पत्र संदेश व कविताएं लिखकर भेजी गई हैं, ताकि उन्हें देशवासियों का प्यार जताया जा सके। प्रतिनिधिमंडल में अभिनव भट्ट, कपिल गंगवार, आशीष रावत, आलोक चौधरी शामिल रहे।