फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचे राकेश टिकैत: वन गुर्जरों के हकों की महापंचायत में हुए शामिल, किसानों ने किया स्वागत

Mon, 20 Jul 2026 02:42 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)

सार

टिकैत ने आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि हरिद्वार आ रहे शिवभक्तों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार या धक्का-मुक्की नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
हरिद्वार पहुंचे राकेश टिकैत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित होने वाली वन गुर्जरों के हकों की महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। टोल प्लाजा बहादराबाद पर बड़ी संख्या में किसानों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


टिकैत ने आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि हरिद्वार आ रहे शिवभक्तों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार या धक्का-मुक्की नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार आस्था का केंद्र है, इसलिए प्रशासन श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाए।

वहीं, शिवभक्तों से भी अपील की कि वे अत्यधिक वजन वाली कांवड़ लेकर यात्रा न करें, क्योंकि इससे उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें