फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजसिप्ले, किरण और ऊषा के सिर सजा तीज सुंदरी का ताज

विज्ञापन
सुभाष रोड स्थित एक होटल में दून लेडिज क्लब वेस्ट की ओर से आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभ
विज्ञापन
लायंस क्लब दून (मैन) की ओर से आयोजित तीज उत्सव में महिलाओं ने सावन के गीतों पर बढ़ चढ़कर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अलग अलग वर्ग में राजसिप्ले, किरण और ऊषा के सिर तीज सुंदरी का ताज सजाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कनक कला केंद्र की निदेशक बीना अग्रवाल और रागिनी ने किया। गणेश वंदना के बाद चार वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 60 वर्ष से अधिक वर्ग में राजसिप्ले पहले, पुष्पा भल्ला दूसरे और सुमन जैन तीसरे स्थान पर रहीं। 50-60 पहले वर्ग में ऊषा बंसल पहले, संगीता जैन दूसरे और पद्मिनी जोशी तीसरे स्थान रहीं। 50 साल से कम वर्ग में किरण गोयल ने पहला, शालू जैन ने दूसरा और निमिषा जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा अतिथि वर्ग में प्रीति अग्रवाल पहले, राधिका गोयल दूसरे और सुगंध गोयल तीसरे स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का दिल जीतने वाले पुष्पा पहले, नीमिषा दूसरे और रचना तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष तरुणा सिंघल ने की। कार्यक्रम में शीला सकलानी, सरोज आलू बालिया, अनुराधा गर्ग आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, अंबेडकर नगर महिला मोर्चा की ओर से तीज उत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद तीरथ सिंह रावत की पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी ने किया। इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन साधना शर्मा और महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें