फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्टी फर्स्ट को उत्तराखंड पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, जवानों के साथ करेंगे सेलिब्रेशन

Sat, 30 Dec 2017 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उत्तरकाशी
विज्ञापन
राजनाथ स‌िंह - फोटो : PTI
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह थर्टी फर्स्ट को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वह यहां जवानों  के साथ सेलिब्रेशन करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। वह उत्तरकाशी में जवानों के साथ थर्टी फर्स्ट मनाएंगे। भारत-चीन सीमा पर स्थित सेना और आईटीबीपी की चौकियों में पहुंचकर जवानों के साथ नए साल का स्वागत कर गृह मंत्री जवानों की हौसलाअफजाई करेंगे।

जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार शाम करीब चार बजे हेलीकॉप्टर से मातली स्थित सेना के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां आईटीबीपी 12वीं वाहिनी के मुख्यालय में वह हिमवीरों के साथ रात्रि भोजन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं रात्रि विश्राम के बाद नए साल (पहली जनवरी को) पर वह हेलीकॉप्टर से भारत-चीन की चौकियों में जाकर सेना एवं आईटीबीपी के जवानों के साथ नए साल का स्वागत और जवानों की हौसलाअफजाई करेंगे। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि गृह मंत्रालय से राजनाथ सिंह का कार्यक्रम मिल चुका है। उनके स्वागत की व्यवस्थाएं आईटीबीपी 12वीं वाहिनी ही देख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें