फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा के बाद भटक गए कुछ युवाः राजनाथ

Fri, 06 Feb 2015 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिक्षर में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 112वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद कुछ युवा भटक गए हैं। ज्ञान जब संस्कारों को छोड़ देता है तो विश्व के लिए विनाशकारी हो जाता है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर तीन बजे समारोह में पहुंचे राजनाथ ने 35 मिनट के दीक्षांत भाषण में कहा कि विदेशों में छात्रों से उनकी ‘शिक्षा’ के बारे में ही पूछा जाता है। लेकिन भारत में ‘शिक्षा-दीक्षा’ पूछी जाती है। इसलिए शिक्षा के साथ संस्कारी होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली में मूल्यों की कमी होने की बात कही। कहा कि ज्ञान अपने आप में पर्याप्त नहीं होता है। भारत के लोग अपनी योग्यता के बल पर दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। देश के पास अद्भुत ज्ञान-विज्ञान है लेकिन इस पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है।  
विज्ञापन


कुलाधिपति डा. रामप्रकाश और कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार ने राजनाथ सिंह को दूसरे सरदार बल्लभ भाई पटेल की संज्ञा दी। विवि की ओर से राजनाथ सिंह को ‘विघा मार्तंड’ की मानद उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में गृहमंत्री ने कहा कि देश में हर जाति-मजहब के लोग सुरक्षित हैं। द्वेष फैलाने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी। कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। समारोह में 1200 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। 18 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए गए और 121 छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें