फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही ऐसा समय आएगा जब हम सीमा विवादों को संवाद से सुलझा सकेंगे: राजनाथ सिंह

Sat, 30 Sep 2017 08:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rajnath singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जहां एक ओर पूरे देश में विजयादशमी की धूम है, वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सीमा पर आईटीबीपी के जवानों के साथ शस्त्र पूजा कर दशहरे का पर्व मनाया।
विज्ञापन


शनिवार को मंत्री राजनाथ सिंह ने जोशीमठ स्थित आईटीबीपी जोशीमठ बेस कैंप में दशहरा मनाया। उन्होंने जवानों सेे भी मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा ऐसा विश्वास है जल्द ही ऐसा समय आएगा जब हम सीमा विवादों को संवाद से सुलझा सकेंगे।

इस दौरान राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। इससे पहले शुक्रवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने के बाद राजनाथ सिंह जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए उत्तराखंड से जुड़ी सीमाओं पर जवानों के साथ दशहरा मनाने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को राजनाथ सिंह ने अपने पत्नी के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें