फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ भारत-चीन सीमा पर मनाया अच्छाई की जीत का जश्न, देखिए कैसा रहा जश्न

Sat, 30 Sep 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
rajnath singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को भारत-चीन सीमा क्षेत्र में स्थित आईटीबीपी की रिमखिम पोस्ट पर पहुंचकर दशहरा पर्व मनाया।
विज्ञापन


उन्होंने सीमा क्षेत्र के निरीक्षण के बाद आईटीबीपी सुनील में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां गृहमंत्री ने कहा कि कोई भी देश युद्ध नहीं चाहता है। बातचीत से ही विवादों का हल होता है।

गृह मंत्री ने कहा कि सकारात्मक बातचीत से दोकलाम विवाद का हल किया गया है। वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरहद पर शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को राज्य सरकार सरकारी नौकरी देगी। उन्होंने कहा कि सरहद पर तैनात जवानों से मिलना वह अपना सौभाग्य समझते हैं।
विज्ञापन

 

आईटीबीपी की रिमखिम पोस्ट में पहुंचे और निरीक्षण किया

rajnath singh
शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बदरीनाथ धाम पहुंच कर यहां ग्रेफ के गेस्ट हाउस में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता भारत-चीन सीमा पर स्थित आईटीबीपी की रिमखिम पोस्ट में पहुंचे और निरीक्षण किया।

इसके बाद वे हेलीक ॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे और कार से आईटीबीपी के सुनील कैंप गए। यहां गृहमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों को कपड़े और बच्चों को खेल सामग्री वितरित की। 

कार्यक्रम में जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा देश की सीमाओं की निगहबानी में जुटे हिमवीरों का हौसला बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश युद्ध नहीं चाहता, विवादों का हल बातचीत से होता है। दोकलाम विवाद के विषय में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत और रवैये से मसले को हल किया गया है। उन्होंने यहां जवानों के ‘बड़ा खाना’ के लिए दो लाख की धनराशि भी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि सरहद पर शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को राज्य सरकार सरकारी नौकरी देगी। 
 

गृह मंत्री को स्मृति चिह्न के रूप में  राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्ति भेंट की

rajnath singh
कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी के प्रथम वाहिनी ने गृह मंत्री को स्मृति चिह्न के रूप में  राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्ति और मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की। इसके बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए औली रवाना हो गए। इस मौके पर आईटीबीपी केडीजी आरके पंचनंदा, आईटीबीपी के कमांडेंट विक्रांत थपलियाल, आईजी एचएस गुरैया सहित अधिकारी और जवान मौजूद थे।  

सीमा क्षेत्र पलायन पर चिंतित दिखे गृह मंत्री
भारत-चीन सीमा का निरीक्षण कर सुनील पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीमा क्षेत्र के गांवों में तेजी से हो रहे पलायन से चिंतित दिखे। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र के गांव सीमा की सुरक्षा की अहम कड़ी हैं। इनका खाली होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार सीमा क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ा रही है। जल्द ही सीमा क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का विकास कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में विकास के लिए उत्तराखंड में 10 सड़कों को केंद्र सरकार की ओर से बीएडीपी में स्वीकृति दी गई है तथा जल्द ही बीएडीपी की धनराशि को दोगुना कर विकास कार्यों में तेजी लाने का कार्य करने जा रही है।  

आईटीबीपी को केंद्र सरकार से मिलेंगे 100 स्नो स्कूटर 
जोशीमठ। गृहमंत्री ने आईटीबीपी को शीघ्र 100 स्नो स्कूटर उपलब्ध कराने के बात कही। कहा कि सीमा क्षेत्र में शीतकाल में तैनात जवानों को स्नो स्कूटरों से बर्फ में भी सीमा की निगहबानी में आसानी होगी। उन्होंने सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों की संचार सेवा से जुड़ी दिक्कतों को शीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन

kedarnath temple
गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार प्रात: 11 बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। वे, बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। प्रशासन व पुलिस द्वारा धाम में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। डीएम और एसपी भी तैयारियों का जायजा लेने धाम पहुंच गए हैं। गृहमंत्री जोशीमठ से केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां वे धाम में पुनर्निर्माण कार्यो और यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेंगे। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री पुनर्निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि गृहमंत्री करीब डेढ़ घंटा धाम में रहेंगे। वे करीब आधा घंटा बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर दर्शन करेंगे। गृहमंत्री बनने के बाद राजनाथ पहली बार धाम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें