फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और हरीश रावत ने अस्पताल पहुंचकर जाना एनडी तिवारी का हाल

Wed, 11 Jul 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एनडी तिवारी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते गृहमंत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बुधवार की शाम गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का हाल जाना। वह अस्पताल में आधे घंटे तक रुके।

विज्ञापन


शाम साढ़े छह बजे राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे और एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर और पत्नी उज्ज्वला से बातचीत की। एनडी का इलाज कर रहे डॉक्टर जेडी मुखर्जी ने राजनाथ सिंह को पूरी जानकारी दी। वहीं सुबह उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और किशोर उपाध्याय ने भी अस्पताल पहुंच कर पूर्व सीएम एनडी तिवारी का हाल जाना।

बता दें कि तिवारी की दोनों किडनियां खराब हो गई हैं और वे डायलिसिस पर हैं। वह दिल्ली के साकेत में मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी तिवारी का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें