फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM पद की मन्नत मांगने से राजनाथ का इनकार, क्यों?

Sat, 24 Jan 2015 10:14 PM IST
डॉ. योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी भाजपा में प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में रहे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा नहीं है। शनिवार को उन्होंने मनसा देवी मंदिर में प्रधानमंत्री पद की मन्नत का धागा बांधने से साफ मना किया। कहा, वह संतुष्ट हैं।
विज्ञापन


शनिवार को हरिद्वार पहुंचे राजनाथ सिंह ने मनसा देवी मंदिर जाकर मन्नत का धागा खोला। लेकिन मन्नत क्या थी इसे बताने से इनकार किया। जैसे ही गृहमंत्री ने धागा खोला उसी वक्त एक भाजपा नेता ने राजनाथ के सामने एक दूसरी पेशकश कर दी।

इस दौरान हरिद्वार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने उनसे प्रधानमंत्री पद की मन्नत का एक और धागा बांधने का अनुरोध किया। इस पर राजनाथ सिंह ने धागा बांधने से इनकार कर दिया। कहा, वह जो भी हैं उससे संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष बनने के ल‌िए मांगी थी मन्नत

पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि का कहना है कि राजनाथ सिंह ने शनिवार को जो धागा खोला है, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की मन्नत के लिए बांधा गया था।

इस बीच वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और उसके बाद गृहमंत्री भी बने लेकिन अभी तक धागा नहीं खोल पाए थे। अब उन्होंने हरिद्वार पहुंचकर मन्नत का धागा खोला है।

नहीं खिंचने दी फोटो
राजनाथ सिंह ने मन्नत का धागा खोलते समय किसी को फोटो नहीं खिंचने दिया। वीडियो भी नहीं बनाने दिया। उनके सुरक्षाकर्मियों ने धागा खोलने वाली जगह तक किसी मीडिया कर्मी और फोटोग्राफर को जाने नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें