गहथ, सोयाबीन, मंडुवा और भट्ट की बनी नमकीन का स्वाद तो लोगों को भा ही रहा है, अब राजमा और झंगोरे की नमकीन की बारी है।
ग्राहकों को खूब पसंद आ रही नमकीन
परेड ग्राउंड में नेशनल हैंडलूम एक्सपो में पिथौरागढ़ के डॉ. अमित जोशी छह माह के भीतर इस नमकीन के साथ दून वालों के सामने होंगे।
डॉ. जोशी के अनुसार गहथ की नमकीन भी उनके प्रयोगों का हिस्सा थी। यह नमकीन अब एक्सपो में ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। वह मंडवा, सोयाबीन, गहथ और भट्ट की भुजिया, चिप्स, स्पाइसी, प्लेन हर प्रकार की नमकीन बना रहे हैं, जिनकी कीमत 35 रुपए से लेकर 100 रुपए तक है।
डॉ. अमित जोशी की मां देवकी देवी पहाड़ी उत्पादों से नये खाद्य बनाने के प्रयोग के लिए कई पुरस्कार भी हासिल कर चुकी है। इनमें 2004 में मिला नेशनल माइक्रो इंटरप्रेन्योर अवार्ड, 2008 में नेशनल प्रॉडक्टिविटी अवॉर्ड भी शामिल हैं।
राजनीति विज्ञान से पीएचडी कर चुके डॉ. अमित जोशी भी मां के प्रयोगों में सहभागी हैं। लिहाजा उन्होंने नौकरी न कर मां के काम को आगे बढ़ाने का ठानी।