फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीजेपी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र चुराया'

Sat, 12 Apr 2014 12:00 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी राजीव शुक्ला ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में शुक्ला ने कहा कि मोदी ने अपनी शादी की बात इतने वर्षों तक छिपाए रखी, इससे साफ होता है कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते।

बीजेपी ने कांग्रेस की नकल की

राजीव शुक्ला ने साथ ही कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की नकल की है। प्रदेश की पांचों सीटों पर कांग्रेस ने योग्य प्रत्याशियों को खड़ा किया है।

एक प्रश्न के जवाब में कहा कि सभी चुनावी सर्वे भाजपा द्वारा मैनेज किए गए हैं। वर्ष 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में भी सर्वे में भाजपा की जीत की बात कही गई थी लेकिन नतीजे उल्टे रहे।

एकजुट रहेंगे तो जीत सुनिश्चित

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में टिहरी लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी साकेत बहुगुणा को जिताने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया।

प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि चुनाव पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार-प्रसार तेज करें, ताकि लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

जनता तय करेगी रानी चाहिए या विकास

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि टिहरी सीट पर 40 साल तक राजघराने ने राज किया है। आरोप लगाया कि इतने वर्षों में क्षेत्र की एक भी समस्या संसद में नहीं गूंजी।

महारानी पिछले दो सालों से सांसद के नाम पर भत्ता और सुविधा का लाभ ले रही हैं। अब तो जनता को तय करना है कि उन्हें रानी चाहिए या विकास।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि यह चुनाव एक व्यक्ति का नहीं बल्कि आदर्शों और विकास का है। पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार और वर्तमान सरकार के दो सालों का लेखाजोखा जनता के सामने है।

ऐसे में यह जनता के ऊपर है कि वह विकास को चुनती है या फिर व्यक्ति विशेष को। पार्टी प्रत्याशी साकेत बहुगुणा ने कहा कि नेता यदि मतभेद मिटाकर काम करें तो जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, शहर अध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री मधुकर महावर आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें