मिलिए रजनीकांत की पत्नी से, इन्होंने अपने पहले प्रयास में ही पीसीएस निकाला। इन्हें कहां मिली है पहली पोस्टिंग पढ़ें...
हम बात कर रहे हैं, उत्तरकाशी जनपद के मुखबा गांव के लोक गायक रजनीकांत सेमवाल की धर्मपत्नी श्रुति वत्स सेमवाल की। ये पहले ही प्रयास में पीसीएस की परीक्षा पास कर खंड विकास अधिकारी बनी हैं। बीते रोज आये पीसीएस परीक्षा परिणाम में उन्हें सामान्य श्रेणी में 47वीं और रिजर्वेशन में 66वीं रैंक प्राप्त हुई है।
श्रुति ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा किशान विद्यालय इंटर कॉलेज लक्सर से क्रमश: 67 और 78 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है। जबकि बीएससी और बीएड की परीक्षा गर्ग डिग्री कॉलेज लक्सर में हेमवंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल युनिवर्सिटी से पास किया है।
बीएससी में उन्होंने 59.38 प्रतिशत और बीएड में उनके 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। इस साल 18 अप्रैल को उनका विवाह मुखबा निवासी लोक गायक रजनीकांत सेमवाल के साथ हुआ है। श्रुति मूल रूप से हरिद्वार जिले में लक्सर के पास बहादरपुर खादर गांव की रहने वाली है।
उनके पिता सतेंद्र कुमार पेशे से किसान हैं। श्रुति वर्तमान में लक्सर में कॉपरेटिव बैंक में क्लर्क है। उनके अनुसार सिविल सेवा में आने के पीछे उनका लोगों की सेवा करना है। खासतौर पर उनका उद्देश्य महिलाओं के लिए काम करना है। साथ ही पहाड़ों से पलायन को रोकना भी है।