उन्होंने मंसा देवी मंदिर समेत कई मंदिरों में दर्शन किए। बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल व उनकी टीम की ओर से बनाई स्वच्छता दीवार का अवलोकन कर टीम की सराहना की। इस दौरान राजीव खंडेलवाल ने कहा कि गंगा हमारी आस्था की पहचान है। गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाने में सभी की सहभागिता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बीइंग भगीरथी की टीम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रचार प्रसार मिलना चाहिए। उन्होंने शिखर पालीवाल को यह भी आश्वासन दिया कि टीवी के माध्यम से गंगा सफाई अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। इस अवसर पर शिवम अरोड़ा, हन्नी सैनी, सागर पुरोहित, जितेंद्र चौहान, वेणु त्यागी, अभिनव, अभिषेक, कर्ण पण्डित, तन्मय शर्मा, माणिक, देव आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।