फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में उत्तराखंड में दोहराएंगे राजस्थान का इतिहास:धस्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, 2027 में उत्तराखंड भी राजस्थान की तरह इतिहास दोहराएगा। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला अपराधों से तंग आकर बदलाव का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में धस्माना ने कहा, राजस्थान के जनादेश स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता भाजपा के जुमलों, झूठे वादों और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। कानून व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जिससे जनता में भय का माहौल है। पिछले दस सालों में भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को कुछ नहीं दिया। राज्य की मातृ शक्ति, युवा शक्ति और छात्र शक्ति अब भाजपा के खिलाफ खड़ी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में यही तीनों शक्तियां मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें