फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पर्यटक राजाजी टाइगर रिजर्व में उठा सकेंगे जंगल सफारी का लुत्फ, खुल गए पार्क के द्वार

Thu, 15 Nov 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Rajaji National Park - फोटो : uttarakhandtourism
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज सहित पांच रेंजों के गेट बृहस्पतिवार को पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। पहले दिन 36 पर्यटकों ने पार्क का दीदार किया। इनमें आठ विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इस बार पार्क में हाईकोर्ट के आदेशों को सख्ती से पालन किया गया है।  

विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज का गेट बृहस्पतिवार को प्रमुख वन संरक्षक मोनिष मलिक ने फीता काटकर खोला। जबकि वार्ड कोमल सिंह ने रानीपुर रेंज का गेट खोला। साथ ही मोतीचूर, मोहंड़, आशारोड़ी रेंजों के गेट भी खोले गए। प्रमुख वन संरक्षक मोनिष मलिक ने बताया कि कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करते हुए ही पार्क में पर्यटन को प्रवेश दिया जाएगा। एक दिन में बीस से अधिक वाहनों को पार्क में नहीं भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि बरसात में पार्क का ट्रैक कई स्थानों से बह गया था, जबकि कई स्थानों पर ट्रैक काफी खराब हो गया था। ट्रैक को का दुरुस्त किया गया है। कुछ स्थानों पर ट्रैक को डायवर्ट भी किया गया है। निदेशक सनातन सोनकर ने कहा कि पर्यटक पार्क में हाथी, बाघ, भालू, चीतल, सांभर, हीरन सहित विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का दीदार हो सकेगा। इस अवसर पर वार्डन अजय शर्मा और रेंजर अनिल कुमार पैन्यूली सहित अन्यकर्मी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

ट्रैक हुआ कीचड़ कीचड़ 

पार्क के ट्रैक को दुरुस्त करने के बाद निदेशक सनातन सोनकर ने बुधवार की रात ही ट्रैक का निरीक्षण किया था। उस दौरान ट्रैक पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह बारिश से ट्रैक कीचड़ कीचड़ हो गया। हिल टॉप के पास तो वाहन को ऊपर चढ़ाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। टॉप पर तो कीचड़ के ऊपर भारी मात्रा में घास रखकर गाड़ी का चढ़ाना पड़ा।  

पर्यटकों को होना पड़ा मायूस 
पार्क के गेट खुलने पर पांच वाहनों में 20 पर्यटकों पार्क की सैर पर गए थे। इनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। जर्मनी ने आई पर्यटक टैरिसा तो पार्क में प्रवेश करने से पहले काफी उत्साहित थी। अन्य पर्यटकों में भी भारी उत्साह था, लेकिन हीरन के अलावा किसी अन्य वन्यजीव का दीदार नहीं हुआ। जिस कारण पर्यटक मायूस नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें