राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट शुक्रवार से सैलानियों के लिए बंद कर दिए गए। बरसात के कारण पार्क को पांच महीने के लिए बंद कर दिया जाता है। अब 15 नवंबर से पार्क के गेट फिर खोले जाएंगे।
शुक्रवार को राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक सनातन सोनकर ने चीला रेंज के प्रवेश द्वार पर ताला लगा कर वार्षिक बंदी की घोषणा की। पिछले सालों की अपेक्षा इस सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ।
अफसरों के मुताबिक इस साल टाइगर रिजर्व में 41780 पर्यटकों ने जंगली जीवों का दीदार किया जिसमें 40118 भारतीय व 1752 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। पर्यटकाें की भारी आवाजाही से पार्क प्रशासन को 95.97 लाख रुपये की आय भी हुई। वहीं हरिद्वार रेंज के प्रवेश द्वार पर रेंजर अनूप सिंह गुसांई ने ताला लगाया।