राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट पांच महीने के लिए सैलानियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब सैलानियों के लिए पार्क के गेट इस दिन खोले जाएंगे।
पार्क की चीला, हरिद्वार, बेरीवाड़ा, रवासन और मोतीचूर रेंज में बृहस्पतिवार सुबह से सैलानियों की भीड़ लगी रही। 15 जून से मानसून सत्र शुरू होने से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से सभी गेट बंद कर दिए गए।
16 नवंबर से पार्क की विभिन्न रेंजों के दरवाजे सैलानियों के लिए दोबारा खोले जाएंगे। चीला रेंज में पार्क के डायरेक्टर सनातन, वन्य जीव प्रतिपालक चीला अजय शर्मा, रेंजर चीला अनिल पैन्यूली ने चीला में प्रवेश करने वाले दरवाजे पर ताला लगाया। जबकि हरिद्वार रेंज के गेट वन्य जीव प्रतिपालक कोमल सिंह, हरिद्वार रेंजर डीपी उनियाल ने बंद किए।