एक दिन में 60 जिप्सी की अनुमति
राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में एक दिन में अधिकतम 60 जिप्सी की अनुमति जंगल सफारी के लिए है। इसमें 30 जिप्सी सुबह की पाली में और 30 जिप्सी शाम की पाली में जा सकती हैं। पहले तीन दिन के आंकड़ों के अनुसार 15 नवंबर को सुबह की पाली में 11 जिप्सी गईं थीं, लेकिन शाम को 29 जिप्सी गईं। 16 नवंबर की सुबह 30 और शाम को 29 जिप्सी सफारी के लिए गईं। 17 नवंबर की सुबह 25 और शाम को 30 जिप्सी जंगल सफारी के लिए गईं।
ऑनलाइन बुकिंग कराने में सैलानियों की जागरूकता बढ़ी है। ऑनलाइन बुकिंग कराने से सैलानियों का समय बच जाता है, बस उन्हें गेट पर आकर जिप्सी करनी पड़ती है। इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग की स्लिप से जंगल सफारी की जाती सकती है। -सरिता भट्ट, वार्डन, चीला
पिछले साल के मुकाबले ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने वालों की संख्या दोगुना हो गई है। जिससे पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। शुरुआत तो अच्छी है, उम्मीद है कि पूरा सीजन भी अच्छा रहेगा। - शशि राणा कोटी, सचिव, सफारी वेलफेयर सोसायटी
ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election: अलग-अलग गुटों में बंटी कांग्रेस ने प्रचार में एकजुटता से किए वार, अब नतीजे का इंतजार
ये है ऑनलाइन बुकिंग की वेबसाइट
राजाजी टाइगर रिजर्व की अधिकारिक वेबसाइट rajajitigerreserve.co.in/ पर जाकर कोई भी जंगल सफरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकता है। ऑनलाइन बुकिंग कराने का कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं है।