फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खुला राजाजी टाइगर रिजर्व, पहुंचे देश-विदेश से सैलानी

Tue, 15 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
खुल गए राजाजी के द्वार - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट सैलानियों के लिए मंगलवार से खोल दिए गए हैं। अब सैलानी हाथी, बाघ, नील, मोर, हिरन आदि के दीदार कर सकते हैं। पहले दिन चीला और रानीपुर रेंज में कुल 78 सैलानी घूमने पहुंचे। इनमें छह विदेशी शामिल हैं।
विज्ञापन


चीला रेंज की मुख्य द्वार पर पार्क निदेशक सनातन सोनकर ने फीता काटकर गेट खोला। इस दौरान उन्होंने बताया कि चीला, रानीपुर, चिल्लावाली, रशियाबड़, मोतीचूर, आशारोड़ी समेत सभी 9 रेंजों के दरवाजे सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं।

चीला रेंज में पहले दिन 68 सैलानी पहुंचे। इनमें छह विदेशी भी शामिल हैं। हरिद्वार रेंजर दिनेश मोहन उनियाल ने बताया कि सैलानी सुबह 7 से 9 बजे और शाम 3 से 4.30 बजे के बीच पार्क में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हाथी की सवारी का लीजिए मजा

राजाजी पार्क - फोटो : AmarUjala
रानीपुर रेंज में पहले दिन मात्र 10 सैलानी पहुंचे। इस दौरान वार्डन कमल सिंह, डीएफओ एचके सिंह, वार्डन अजय कुमार शर्मा, चीला रेंजर सुभाष घिल्डियाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

चीला रेंज में सैलानी हाथी की सवारी का मजा ले सकते हैं। वर्ष 2007 में इस पर रोक लगा दी गई थी। पार्क निदेशक सनातन ने बताया कि राजस्व में कमी को देखते हुए और सैलानियों की मांग पर केंद्र सरकार से हाथी की सवारी की अनुमति मांगी गई है। इसके लिए पर्यटकों से 300 रुपये किराए के रूप में लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें