फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी के कैमरे में कैद हुआ शिकारी

Sat, 23 Nov 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघों की गणना के लिए राजाजी पार्क के कोर एरिया में लगाए गए एक कैमरे ने शिकारी की तस्वीर कैद की है। रात में यह शिकारी दोनाली बंदूक लिए घने जंगल में टहलता नजर आया।
विज्ञापन


कैमरे की यह फुटेज देख पार्क अधिकारियों के होश उड़ गए, लेकिन वे मामला दबाने की जुगत में लगे रहे।

15 दिन पहले हुआ कमरे में कैद
राजाजी पार्क की धौलखंड रेंज की लकड़कोट बीट में करीब 15 दिन पूर्व रात में एक शिकारी कैमरे में कैद हुआ। हाथ में बंदूक लिए इस शिकारी ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था।

खास बात यह है कि फुटेज मिलने और पार्क की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगने के बावजूद पार्क प्रशासन इस मामले को दबाने की कोशिश में जुटा रहा।

वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना नहीं दी गई। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मामले में कुछ दिन पूर्व जुर्म जारी किया जा चुका है। शिकारी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


क्या पार्क में शिकारी घुसा था? मुझे जानकारी नहीं है। पार्क प्रशासन ने अब तक मुझे इसके बारे में कोई सूचना नहीं दी है। एसएस शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीय

पार्क प्रशासन ने शनिवार को ही यह सूचना दी है कि कुछ संदिग्ध पार्क में घुसे थे। बताया गया है कि मामले की जांच की जा रही है। -एके दत्ता, अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें