फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पर अगर यहां आने का है प्लान, तो जरा ध्यान दें, आसानी से नहीं मिलेगी अब एंट्री

Wed, 27 Dec 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
new year
विज्ञापन
न्यू ईयर पर अगर आपका यहां आने का प्लान है तो थोड़ी मुश्किल उठानी पड़ सकती है। क्योंकि अब यहां आसानी से एंट्री नहीं होगी।
विज्ञापन

 

Rajaji National Park - फोटो : nativeplanet
नए साल के मौके पर राजाजी नेशनल पार्क में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर पार्क प्रशासन सतर्क हो गया है। शिकारी और तस्कर पार्क के अंदर प्रवेश न कर सकें इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पार्क की तीन रेंजों में अतिरिक्त हथियारबंद कर्मचारियों की तैनाती के साथ कैमरे भी लगाए गए हैं।

Rajaji National Park - फोटो : outlooktraveller
नए साल के मौके पर पार्क के अंदर शिकारी और वन तस्कर के अवैध तरीके से प्रवेश कर जाते हैं। इससे वन्य जीवों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है। इतना ही नहीं कई बार जश्न मनाने के लिए भी लोग पार्क के अंदर चले जाते हैं। इससे शिकार होने आशंका के साथ वन्य जीवों के विचरण में दखल होता है। इसको देखते हुए पार्क प्रशासन पहले से सतर्क हो गया है।


 

Rajaji National Park - फोटो : haridwarrishikeshtourism
पार्क प्रशासन की ओर से सुरक्षा के एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं। चीला और मोतीचूर समेत पार्क के सभी दस रेंजों में हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों के साथ ही कैमरे से भी शिकारियों पर नजर रखी जा रही है।
 

Rajaji National Park - फोटो : uttarakhandtourism
पार्क निदेशक सनातन ने बताया कि चीला मोतीचूर, मोहंड समेत सभी रेंजों में हथियारों और सर्च लाइटों के साथ सुरक्षा कर्मियो को तैनात किया गया है। सभी मुख्य द्वारों पर चेकिंग की जा रही है।  

 
विज्ञापन

Rajaji National Park - फोटो : tourmyindia.
पार्क से सटे गांवों के ग्रामीणों से भी अनुरोध किया गया है कि यदि उन्हें किसी भी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगे तो तत्काल इसकी जानकारी दे।  पार्क निदेशक सनातन का कहना है कि सभी वार्डेन और रेंजरों को निर्देशित किया गया है कि वे रात दिन पार्क में गश्त कर  हर गतिविधि पर नजर रखें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें