राजाजी नेशनल पार्क देहरादून से 23 किमी की दूरी पर स्थित है। यह पार्क 1966 में स्थापित किया गया था। ये शानदार पार्क 830 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। अपने शानदार पारिस्थितिकी तंत्र के कारण पार्क लोगों को खासा प्रभावित करता है।
प्राकृतिक छटा है निराली
यह क्षेत्र तीन अभ्यारण्यों राजाजी, मोतीचूर और चिल्ला रेंज से घिरा हुआ है, जिस कारण यहां की प्राकृतिक छटा बरबस ही लोगों को अपनी ओर खीच लाती है। 1983 में इन तीनों पार्कों को मिला कर एक कर दिया गया और उसे नाम दिया गया राजाजी नेशनल पार्क। यह पार्क हाथी की आबादी के लिए जाना जाता है। यहां स्तनधारियों की 23 और पक्षियो की 315 प्रजातियां पाई जाती हैं।