फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आधुनिक चिकित्सा के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वास्थ्य मंत्री बोले, अंग विच्छेदन मुक्त उत्तराखंड की दिशा में बढ़ रहे कदम
विज्ञापन


-वैस्कुलर सम्मेलन में चिकित्सा विशेषज्ञों से किया संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, आधुनिक चिकित्सा सुविधा देने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। कदम सलामत, कल सलामत के संदेश के साथ अंग विच्छेदन मुक्त उत्तराखंड की दिशा में राज्य के कदम बढ़ रहे हैं।
रविवार को उत्तराखंड वैस्कुलर सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सकों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों से संवाद किया। उन्होंने चिकित्सकों के साथ संवहनी रोगों के उपचार व अंग विच्छेदन की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कदम सलामत, कल सलामत केवल एक संदेश नहीं, बल्कि लोगों को संवहनी रोगों के प्रति जागरूक करने और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करने का संकल्प है। समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार के माध्यम से कई गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उत्तराखंड को अंग-विच्छेदन मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार, चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों के सामूहिक प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे आयोजन चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच ज्ञान और अनुभव साझा करने के साथ प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में भी सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें