फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नई शिक्षा नीति के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
नई ​शिक्षा नीति पर आयोजित कार्यशाला के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
चकराता। राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में मंगलवार को सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज सहिया की ओर से कार्यशाला का आयोजन करके नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने कहा कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के प्रति जागरूक करना है जिससे इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा से जुड़े अवसरों और प्रक्रियाओं की बेहतर जानकारी उन्हें मिल सके। इस दौरान डॉ. उमेश चमोला ने बताया राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षा का ढांचा 5 + 3 + 3 + 4 निर्धारित किया गया है जिसमें शुरुआती पांच वर्ष बुनियादी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर प्रदीप कुमार, रिंकू दास भारती, वरुण प्रसाद सेमवाल, युद्धवीर सिंह चौहान, सचिन ढोंडी, सतपाल सिंह, इंदु कार्की, कृपा राम जोशी, पमिता जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें