देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड विवि में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और समाज में संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का संदेश दिया। शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर उड़ान 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने क्लेमेंटटाउन के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकालकर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक समस्याओं को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने और इससे जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया।