फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: बुटोली गांव का संपर्क फिर कटा, सड़क बहने से घर छोड़ने को मजबूर हुए 12 परिवार, बच्चों का छूटा स्कूल

Wed, 19 Aug 2026 02:18 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।

सार

सड़क बहने से बुटोली गांव का संपर्क फिर कट गया। 200 की आबादी वाले इस गांव की आजीविका पर सीधा संकट आ गया है। 
विज्ञापन
बुटोली गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर ब्लॉक के मिसरास पट्टी स्थित बुटोली गांव का संपर्क सोमवार को हुई अतिवृष्टि के बाद एक बार फिर तहसील व जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। शेरूखाला नाले में आए उफान से गांव को जोड़ने वाला करीब 50 मीटर मुख्य मार्ग पूरी तरह पानी में बह गया। हालात इतने बदतर हैं कि गांव के 12 परिवारों को अपना घर छोड़ने को विवश होना पड़ा है, जबकि 20 परिवार गांव में ही कैद होकर रह गए हैं।

विज्ञापन


करीब 32 परिवारों और 200 की आबादी वाले इस गांव की आजीविका पर सीधा संकट आ गया है। ग्रामीण मुख्य रूप से आंचल डेयरी को दूध बेचकर गुजर-बसर करते हैं, लेकिन रास्ता कटने से दो दिन से दूध की सप्लाई पूरी तरह ठप है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई छूट गई है और गांव में राशन-पानी पहुंचाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

ये भी पढे़ं...Dehradun: डोईवाला टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल, वाहन में सात लोग थे सवार
विज्ञापन
विज्ञापन


बेघर हुए 12 परिवार फिलहाल कोटी, कोटड़ा, भाऊवाला, चांदपुर और सहसपुर में किराये के मकानों में शरण लिए हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता संजय रावत और वार्ड सदस्य दीपक थापली, सुनील कुमार रावत, सतीश व राजेश थापली ने रोष जताते हुए कहा कि गांव का वजूद खतरे में है, लेकिन इस बार घटना के बाद अब तक तहसील या जिले का कोई भी अधिकारी मौके का मुआयना करने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मार्ग खोलने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि निरीक्षण के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें