फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चिलचिलाती धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, 10-11 मई को बारिश के आसार

Wed, 08 May 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में 10 और 11 मई को बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुध और बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी धूप खिली रहने का अनुमान है। दोनों दिन गर्मी और उमस लोगों की परेशान करेगी। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ के साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन

दून में गर्मी ने निकाला पसीना

राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद राजधानी के तापमान में काफी कमी आई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

बीते कुछ दिनों में मौसम साफ रहने पर अधिकतम तापमान एक बार फिर बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को राजधानी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें