मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दो और तीन नवंबर को हल्की बारिश की संभावना है। छह और सात नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश हो सकती हैै।
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के लोगों को धुंध से पूरी तरह राहत के लिए अभी इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन हल्की बारिश के बाद भी धुंध बनी रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पांच-छह नवंबर तक धुंध साफ होने की उम्मीद है, जिसके बाद गुनगुनी धूप देखने को मिल सकती है।