दीपावली के अगले दिन बिगड़ी थी दून की आबोहवा
बीते साल दीपावली के अगले दिन दून की आबोहवा में बेहद बिगड़ गई थी। आंकड़ों पर नजर डाले तो 31 अक्तूबर 2024 को दून का एक्यूआई 333 पहुंच गया था। जबकि पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 163.48 और पीएम 10 का स्तर 205.03 था।
बीते साल दीपावली से सप्ताह भर पहले ही बिगड़ने लगी थी हवा
इस साल अक्तूबर में हुई बारिश से दून की हवा साफ हुई है। जबकि बीते साल दीपावली से पहले यहां की हवा बिगड़ने लगी थी। दीपावली से स्पताह भर पहले दून का एक्यूआई का स्तर येलो था। आंकड़ों की बात करें तो 22 अक्तूबर को यहां का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया था। जबकि पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 82.35 और पीएम 10 का स्तर 125.39 था।
ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: चर्चित मोती हत्याकांड; दोनों आरोपी दोषमुक्त...पुलिस की ये फर्जी कहानी ही मुकदमे को ले डूबी
दून 56 फीसदी अधिक हुई बारिश
बीते वर्ष की तुलना में इस बार बारिश ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आंकड़ों की बात करें तो अभी तक अकेले देहरादून में सामान्य से 56 फीसदी अधिक बारिश हुई है। जबकि सबसे अधिक बारिश बागेश्वर में हुई। यहां 16 अक्तूबर तक बारिश का आंकड़ा 67.5 एमएम रहा, जो सामान्य से 314 फीसदी अधिक है। दूसरे नंबर पर चमोली जिला है। यहां 52.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 279 फीसदी ज्यादा है।