फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पछवादून और जौनसार में बारिश ने उमस गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून और जौनसार बाबर में शनिवार को हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पछवादून में शाम को चार बजे से हल्की हवा चलनी शुरू हो गई। रात आठ बजे बारिश होने लगी। पछवादून का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


चकराता में सुबह 11 बजे से तेज हवा चलनी शुरू हुई। शाम छह बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि, चकराता में मौसम पहले से ही ठंड रहता है। इसलिए बारिश ने लोगों को जून में ठंड का एहसास दिला दिया। साहिया में देर शाम सात बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने लगे। देखते-देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। किसानों के चेहरों पर बारिश होने की खुशी दिखाई दी। सूख रही फसलों के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगी। कालसी में विगत एक सप्ताह लोग भीषण गर्मी झेल रहे थे। मौसम बदलने से यहां के लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें