फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Sat, 28 Jun 2014 06:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून में शनिवार शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसे बादलों ने राजधानी का मौसम सुहावना कर दिया। राज्य मौसम केंद्र ने शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पहाड़ों पर भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई थी। विशेषकर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों में निचले से लेकर ऊंचाई वाले इलाकों में गरज संग वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन


जमकर बरसे बादल
राजधानी में शनिवार को दोपहर तक आसमान साफ था। धूप भी तेज थी लेकिन शाम होते-होते बादलों ने आसमान को घेर लिया और घंटे भर तक जमकर बारिश हुई।

बारिश से राजधानी का मौसम सुहाना हो गया है। ठंडी हवाओं ने घाटी के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

रह सकते हैं बादल
दून में अभी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें