फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बारिश भी नहीं फेर पा रही गर्मी पर पानी'

Sat, 21 Jun 2014 09:50 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में शनिवार सुबह पौने सात बजे अचानक आसमान पर उमड़े काले बादल गर्मी से निजात का पैगाम लेकर आए, लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


पानी तकरीबन 20 मिनट तक बरसा, लेकिन इसके बाद एक बार फिर चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से निकलना दूभर कर दिया। गर्मी से उनका बुरा हाल रहा।

राजधानी दून में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा। न्यूनतम तापमान में हालांकि तकरीबन चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

बादलों के छाए रहने की संभावना

शनिवार को कुल 8.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 47 दर्ज किया गया। प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी वर्षा रही।

कुमाऊं के पिथौरागढ़ में बरसात का माप आठ मिलीमीटर दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो रविवार को भी प्रदेश में भी बादलों के छाए रहने की संभावना है।

राजधानी दून में भी आम तौर पर बादल रहेंगे। शाम के वक्त बादल गरज संग बरस सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बौछार रह सकती है। हवाओं के चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन

दो-तीन दिन में मानसूनी बौछार संभव

अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। यह 34 डिग्री के आस-पास रह सकता है। न्यूनतम तापमान में अलबत्ता तकरीबन तीन डिग्री का उछाल दर्ज किया जा सकता है। यह 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रह सकता है।

प्रदेश में दो-तीन दिन में मानसूनी बौछार बरसने की संभावना है। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो 23 जून से पहले राज्य में मानसून की दस्तक हो सकती है। इससे पहले विशेषज्ञ प्रदेश में आने वाली 29 जून तक मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद जता चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें