फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आज प्रदेश में कई जगह बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कई स्थानों पर शनिवार को तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिल सकती है। वहीं, शुक्रवार के तापमान की बात करें तो दून में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की कमी के साथ 16.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 9.1 डिग्री रहा। 11 जनवरी को दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने के आसार हैं।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें