फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में घिरे काले बादल, कुछ देर हुई बारिश

Thu, 02 Jun 2016 02:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बादल - फोटो : demo
विज्ञापन
दोपहर बाद राजधानी देहरादून में हुई तेज बारिश से लोगों को कुछ देर गर्मी से राहत मिली, लेकिन थोड़ी देर हुई बारिश से वातावरण में उमस बढ़ गई। गुरुवार दोपहर बाद दून में घने बादल छा गए, जिसके बाद दो बजे राजधानी के कई इलाकों में थोड़ी देर के लिए झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन


बारिश होने से चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल गई। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तराखंड का 
मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई थी। प्रदेश भर में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। मैदानी इलाकों में सुबह से धूप खिलने के कारण गर्मी बढ़ गई।

राजधानी में दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादल आ गए। तेज धूप से तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 से बढ़कर बुधवार को तापमान 36.2 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी 20.1 डिग्री से बढ़कर 22 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें