फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने सड़कों पर चलना किया दूभर

Mon, 08 Feb 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून में जीएमएस रोड की कई कालोनियों के निवासी एडीबी की कारस्तानियों, उदासीनता और लापरवाही की सजा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को मामूली बारिश होने पर ही कई इलाकों में जलभराव हो गया। गड्ढों में पानी भरने से कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने कैंट विधायक हरबंस कपूर और धर्मपुर विधायक दिनेश अग्रवाल की उदासीनता पर जमकर कोसा। एडीबी अधिकारियों के खिलाफ उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग जाने की बात कही।

इंजीनियर्स एन्कलेव, मधु विहार, गढ़वाली कालोनी, साईं लोक, शास्त्रीनगर समेत कई कालोनियों के लोगों ने एडीबी के खिलाफ मोरचा खोलने की बात कही है। मधु विहार निवासी डा. किशोर ठाकुर का कहना है कि क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल है। दो-दो फीट गड्ढे लोगों की जिंदगी और सुविधा के साथ खेल रहे हैं। लेकिन संबंधित एजेंसी उदासीन है।
विज्ञापन


डा. तरंग श्रीवास्तव कहती हैं कि सीवरेज एवं पेयजल लाइनें डालने के लिए सड़कें खोद दी गईं, लेकिन उसके बाद उन्हें बनाया नहीं गया। बनाया भी गया है तो उनकी दशा खराब है। साईं लोक निवासी डा. पंकज अरोड़ा और डा. मनीषा गुप्ता भी सड़कों की बदहाली से परेशान हैं।

उनका कहना है कि रात को आना जाना खतरे से खाली नहीं रहता। पाइपलाइनों को डालने के बाद ठीक तरह से सड़क बनाई जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। संजय ठाकुर और अंजू ठाकुर बताते हैं कि इलाके में सड़कों की क्वालिटी घटिया दर्जे की है। एडीबी की करनी की सजा आम जन भुगत रहे हैं।
विज्ञापन


दीपक तले अंधेरा
जीएमएस रोड स्थित इंजीनियर्स एन्कलेव में ही एडीबी के परियोजना निदेशक का कार्यालय है। दफ्तर के सामने ही सड़क में गहरे गड्ढे हैं। लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं दीपक तले अंधेरा। खोदने के बाद सड़कों को ठीक करने की जिम्मेदारी जिस विभाग के पास है यदि उसे ही समस्या ना दिखाई दे तो क्या किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें