शुक्रवार देर शाम उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। दिन भर चिलचिलाती धूप के बाद शाम को पहले तेज आंधी चली के साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई। इससे पहले कई जगहों पर धूल भरी आंधी ने दुकानों की टीन शेड तक उड़ा दी। वहीं कई स्थानों पर हल्की तो कहीं पर तेज बारिश ने लोगों को गरमी से राहत दिलाई। पर्वतीय क्षेत्रों में कईं जगहों ओलावृष्टि
बता दें कि गुरुवार को मौसम विभाग ने 29 से 31 मई तक पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसके साथ ही तब तक कई स्थानों पर हल्की बारिश की भी चेतावनी थी।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 28 मई से एक जून तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।
उत्तराखंड में इसका असर 29 मई से शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 से 31 मई तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है। जबकि, अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी।
भारी और लगातार बारिश की वजह से पहाड़ी रास्ते बंद हो सकते हैं। कई जगहों पर भूस्खलन की आशंका है। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों से इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। यात्रियों को मौसम का हाल जानकार ही आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।