प्रदेशभर में शनिवार को फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ ही दून में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
प्रदेशभर में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी दून में दिन में आंशिक बादल छाए रहे तो जो शाम तक गहरा गए। हल्की हवाएं चलने से तापमान कुछ नीचे गया।
ऊंचाई पर गिर सकती बर्फ
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में शनिवार को हल्की बारिश के साथ बर्फ पड़ने के आसार हैं।
उन्होंने बताया कि राजधानी में कहीं हल्के और कहीं पूरे तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जोकि शनिवार को 22 डिग्री तक गिर सकता है।