आने वाले दो दिन उत्तराखंड के लिए भारी गुजरनेव वाले हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई जगह पर तेज बारिश से बाढ़ के आसान भी हो सकते हैं
मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की वजह से भूस्खलन और जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत बुधवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई।
राजधानी में भी दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी में भी एक या दो दौर की बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है।