फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, आज से बदलेगा मौसम संभलकर रहे

Tue, 06 Jun 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
rain - फोटो : amarujala
तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रदेश के मैदानी इलाकों में आगामी 48 घंटों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की वार्निंग भी जारी की है। ऐसे मौसम में लोगों से संभलकर रहने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन

2 of 6
RAIN
प्रदेश भर में सोमवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार की शाम से बारिश शुरू हो गई तो दूसरी ओर मैदानी इलाकों में तेज धूप ने जीना मुहाल कर दिया। राजधानी में लगातार तीसरे दिन तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
गर्मी में कुछ यूं मुंह को ढकते हुए जाती लड़‌क‌ियां - फोटो : amar ujala
गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन में हल्की गर्म हवाओं और उमस ने भी लोगों को परेशान किया। जबकि पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई।

 

4 of 6
rain
मौसम विभाग ने मंगलवार से प्रदेश के पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की आंधी चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

 
विज्ञापन

5 of 6
rainfall
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश होगी। उन्होंने जनता से सलाह दी है कि ऐसे मौसम में वह संभलकर रहें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rainfall shimla
तीन दिन मिलेगी राहत
आगामी तीन दिन प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से एक ओर मुश्किलें बढ़ सकती हैं तो दूसरी ओर गर्मी से राहत भी मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक छह, सात व आठ जून को ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें